प्रशासन ने ब्लाक प्रमुख चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बुधवार से सभी छह ब्लाक कार्यालयों पर नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। प्रमुख पद पर पर्चा भरने वाले दावेदार पांच फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र खरीद सकेंगे।
प्रशासन ने ब्लाक प्रमुख चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को चाकचौबंद व्यवस्था करने का दावा किया है। नामांकन से लेकर मतदान तक सभी ब्लाक कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।
सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रहेगी। आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक बुधवार से नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। सभी छह ब्लाक कार्यालयों से नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे जा सकेंगे। पांच फरवरी तक नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
पांच फरवरी को नामांकन, उसी दिन जांच, छह को नाम वापसी, सात को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने को सहायक निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। आयोग द्वारा नामित किए गए प्रेक्षक पांच फरवरी को अमरोहा पहुंचेंगे। उनके आने कार्यक्रम जारी हो चुका है।