फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने सड़क से संसद तक किसानों के लिए किया संघर्ष

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि चौधभाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पक्का बाग स्थित फाउंडेशन प्रीपेट्री जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सिंह ने जीवन भर सड़क से संसद तक किसानों के लिए संघर्ष किया। हमको उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व एमएलसी डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के सघर्षों के कारण ही किसानों को अपनी आवाज उठाने की आजादी मिल पाई।

उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर और गरीब की लड़ाई लड़ी। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। विमल कुमार वंदेमातरम ने चौधरी चरण सिंह के जीवन वृत्त से जुड़ी कविता सुनाकर लोगों के जेहन में उनकी याद ताजा कर दीं।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल जैन, त्रिलोचन सिंह, युद्घवीर सिंह, डा.मनन कौशल, श्याम सिंह, मास्टर अमर सिंह यादव, मास्टर संजीव शर्मा, सतपाल सिंह, नरेश सिंह, डॉ.गुरदीप सिंह, प्रदीप चौधरी चेयरमैन, सेवा सिंह ढिल्लो, आशा आर्य, चित्रा चीमा, भूप सिंह, यशवंत सिंह गुर्जर आदि ने विचार रखे।

मास्टर कृपाल सिंह, सतीश चौधरी, बृहमस्वरूप यादव, मनीष पंघाल, हुकम सिंह चौहान, बाबू वीर सिंह, अनिल चौहान, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सैनी, दुष्यंत चौहान, मनोज सिंह, मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने की तथा संचालन मास्टर बुद्घ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें