फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा शपथ पत्र देने पर दस को नोटिस

Wed, 23 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के जन्म मृत्यु अनुभाग में एक बार फिर जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए फर्जी जन्म तिथि के शपथ पत्रों का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने ऐसे सभी दस लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र फुरकान, मोहल्ला मुल्लाना निवासी शकील अहमद पुत्र अकील अहमद, नौगजा निवासी मोहम्मद शुऐब पुत्र मुस्तेजाब, पचदरा निवासी गुलाम हसनैन पुत्र अली अहमद, लकड़ा निवासी इस्तेखार पुत्र जुल्फेकार अली, मोहल्ला कुरैशी निवासी मोहम्मद आलम पुत्र अब्दुल सलाम, पीरजादा निवासी कामरान खान पुत्र शहजादे आलम खां, मोहल्ला शाही चबूतरा निवासी जमा पत्नी फिरासत अली, चौक निवासी सऊद फारूख पुत्र सलीम फारूखी और मोहल्ला मजापोता निवासी नवाब मेहदी ने नगर पालिका परिषद के जन्म मृत्यु अनुभाग से जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आवेदन किया था।

आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र भी दिया गया था। अनुभाग के लिपिकों ने जब आवेदन पत्र के आधार पर रिकार्ड खंगाला, तो शपथ पत्र में दी गई जन्म तिथि रिकार्ड से भिन्न निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में इन सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिए और एक सप्ताह में जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें