फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित छात्राओं की तबियत बिगड़ी

Fri, 01 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौ छात्राओं को बुधवार रात बुखार आने लगा। इस दौरान उन्हें दवा दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर गुरुवार सुबह विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने दवाएं देकर वापस भेज दिया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गांव भानपुर में कक्षा आठ से गांव बिजौरा की छात्रा राधा, आंचल, तनु, नाईपुरा की मोनिका, हाशमपुर की शिवानी, गजरौला की मीनाक्षी व मेघा तथा कक्षा सात की गांव रहमापुर की छात्रा अंकिता व रेशू को बुधवार की रात तेज बुखार आ गया था।
विज्ञापन


कई को गले में इंफेक्शन की वजह से उल्टियां भी होने लगीं। विद्यालय की वार्डन हुसैन फात्मा ने बताया कि बुधवार रात छात्राओं को विद्यालय में रखीं दवाएं दे दी गईं थीं। सुबह तक हालत में सुधार नहीं हुआ तो सरकारी अस्पताल ले गए। अब छात्राओं की हालत में सुधार है।

फिलहाल छात्रा मोनिका को बुखार के साथ उल्टी की शिकायत भी हुई थी। उसे घर भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी पीड़ित छात्राओं के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

वर्जन-
मौसम के बार-बार बदलाव होने से छात्राओं के गले में थैरेनजाइसिस (गले में इन्फेक्शन) हो गया था, इससे उल्टी के साथ ठंड लगती है, बुखार भी आता है। फिलहाल छात्राओं की हालत में सुधार है, दवाएं दे दी गईं हैं।
विज्ञापन

- डा. श्योराज सिंह, चिकित्साधिकारी, गजरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें