फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की अदाओं पर सब रीझे

Fri, 01 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा वस्त्र व्यापार संघ का वार्षिकोत्सव गुरुवार की रात नगर की जैन धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों और बाहर से आए कलाकारों की ओर से पेश किए गए कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


वस्त्र व्यापार संघ के वार्षिकोत्सव के दौरान अध्यक्ष शरद गर्ग ने संघ की वर्ष भर की उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापारियों के बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी।

प्रेम रतन धन पायो के गीत पर वंशिका व मेेरा झुमका गिरा बाजार..गीत पर अदिति का डांस देखने लायक था। हापुड़ से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण का नृत्य व झांकी प्रस्तुत का समा बांध दिया।
विज्ञापन


डांस व मोनो एक्टिंग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बुजुर्ग व्यापारी दाताराम सिंहल ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने सेवा भाव से समाज में अपना मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें