फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत की तीन की बुखार से मौत

Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र में दो दिन में महिला समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आए दिन बुखार से हो रहीं मौतों से लोगों में भी दशहत का माहौल है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी शबाना पत्नी कासिम (35) को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उसे मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।


इसके अलावा रहरई रहरा निवासी कपड़ा व्यापारी जोगेश कपड़े की दुकान करता है। उसे पिछले चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। बुखार की वजह से बुधवार की सुबह पीड़ित ने दम तोड़ दिया। वहीं, बरतौरा निवासी निसार अली को भी आठ दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन मरीज ने रात में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें