कटाई गांव का मतदान प्रभावित करने के मामले में पुलिस ने रजबपुर थाना क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जोया ब्लाक के गांव कटाई में मंगलवार को ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर मतदान नहीं किया था। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। ग्रामीण दूसरे गांव में बूथ बना देने से खफा थे।
इस प्रकरण में डिडौली कोतवाली के एसआई प्रदीप भारद्वाज की तहरीर पर रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रजबपुर की मढैया निवासी कुलदीप पुत्र यादराम और जगुआ खुर्द निवासी रतन सिंह पुत्र टोडरमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 13 अक्तूबर को गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच गलत प्रचार करके उन्हें भ्रमित कर दिया था। इस कारण ग्रामीण मतदान नहीं कर सके। परिणाम स्वरूप चुनाव प्रभावित हुआ।