फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना का खींचा खाका, 96 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती

Thu, 22 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने पंचायत चुनाव की मतगणना का खाका खींच लिया है। मतगणना के लिए 96 टेबल लगाई जाएंगी। न्याय पंचायतवार दो टेबल पर मतगणना होगी।
विज्ञापन


इसमें एक टेबल पर जिला पंचायत सदस्य और दूसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। करीब 1200 कार्मिकों को मतगणना कार्य में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतगणना से पहले पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


अंतिम चरण के मतदान के साथ ही प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। चारों चरणों के मतदान की मतगणना छह केंद्रों पर चलेगी। मतगणना के लिए केंद्रों का अधिग्रहण कर लिया गया है। एक नवंबर को मतगणना होगी। मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है।
विज्ञापन


पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी, दूसरी शिफ्ट शाम आठ बजे से अगली सुबह आठ बजे तक जारी रहेगी। कार्य समाप्ति तक मतगणना चलेगी। चारों चरण के मतदान की मतगणना में 96 टेबल लगाई जाएंगी, क्योंकि जिले मे 48 न्याय पंचायत हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक न्याय पंचायत पर दो टेबल लगाई जाएंगी। इसमें एक टेबल पर जिला पंचायत सदस्य और दूसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती का कार्य चलेगा। मतगणनाकार्मिकों को ड्यूटी पत्र जारी किए जा रहे हैं। मतगणना से पहले मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना कार्मिकों को तीस अक्तूबर को अमरोहा मंडी समिति में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियों को पूर्ण कराया जा रहा है। तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। 96 टेबल पर मतगणना चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें