फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के चलते बसों में उमड़े मुसाफिर

Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के चलते बसों में मुसाफिरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में यात्री इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों की चांदी रही। हालांकि निगम ने डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।

दिवाली का त्योहार शुरू हो गया है। रविवार तक अवकाश रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति परिवार के संग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं।

मुसाफिरों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। डिपो की अधिकांश बसों को दिल्ली के लिए संचालित किया जा रहा है। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके मुसाफिरों को बसों किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बसों में भीड़ रही। रोडवेज बसों में खचाखच भीड़ रही। खिड़की पर लटकर मुसाफिरों को सफर करना पड़ा।  

डग्गामार वाहनों की रही चांदी
अमरोहा। दीवाली पर डग्गमार वाहनों की चांद रही। अमरोहा शहर से लेकर डिपो के आसपास से निजी बसों से सवारियों को बैठाया। मनमाना किराया भी वसूला। रोडवेज की कमाई पर हाथ साफ किया है। परिवहन निगम के अफसर डग्गामार बसों पर अंकुश नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें