फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं के बीच 84 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया ब्लाक के 136 गांवों में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए वोट पड़े। सुबह से ही मतदान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर में कुछ रफ्तार थमी, लेकिन दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लग गईं। मतदान के दौरान फत्तेहपुर अब्बू में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां संभल के मातीपुर थाना असमौली के गांव के लोगों के वोट हैं, जोकि फत्तेहपुर में भी हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने यह वोट नहीं डलवाने को कहा था, लेकिन इन वोटों को डालने को लेकर विवाद पनप गया और दो गुटों में जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


पथराव में कई लोगों के चोटें आईं। पुलिस ने पहुंचकर दोनों ओर के लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं असरफपुर फैजगंज में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे डीएम एसपी ने यहां भी भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां चलवाईं, जिसमें कई लोग चुटैल हो गए। पतेई खालसा में ग्रामीणों ने पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। यहां पुलिस की लाठी से करीब 20 लोग जिसमें कई बच्चे व बुजुर्ग हैं के चोटें आई हैं। खैय्या माफी, मूढ़ा इम्मा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।


अमरोहा देहात थाने के अंतर्गत मानकजुड़ी गांव में वोटर लिस्ट में शामिल नामों को लेकर हंगामा हो गया। एसडीएम ने पहले एक गुट के नए नामों पर मतदान करने पर रोक लगा दी, बाद दूसरे लोगों को वोट डालने की अनुमति देने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। बाद में हंगामे के चलते वोट नहीं डाले जा सके। कटाई में पीठासीन अधिकारी को मिली वोटर लिस्ट में दो पेज कम आने पर भी हंगामे की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें