फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर 851 आजमाएंगे अपना भाग्य

Wed, 02 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामवापसी के बाद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए। प्रधान पद से 103 और सदस्य पद से 40 दावेदारों ने अपने चुनाव से नाम वापस लिया है।
विज्ञापन

विकास खण्ड  गजरौला की न्याय पंचायत बारसाबाद, जलालपुर कलां, कुमराला, खादगूजर, सिहाली  जागीर, तिगरी व ढकिया भूड़ की 84 ग्राम पंचायतों पर नौ दिसंबर को ग्राम  प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। ग्रामीण क्षेत्र के इस चुनावी  महासंग्राम में प्रधान पद और सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरण कि साथ ही पूरी कर ली गई है।

सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पर प्रत्याशियों व समर्थकों का जमाबड़ा लगा रहा। अपराह्न तीन बजे तक नामवापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। तत्पश्चायत चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया। एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार ने बताया कि न्याय पंचायत बारसाबाद से प्रधान पद के 17 व सदस्य पद के 02, जलालपुर कला से प्रधान पद के 14 व सदस्य पद के 02,  कुमराला से प्रधान पद 15 व सदस्य पद 03, खादगूजर से प्रधान पद 07 व सदस्य पद 08, सिहाली  जागीर से प्रधान पद 22 व सदस्य पद 16, तिगरी से प्रधान पद 12 व सदस्य पद 02 व ढकिया भूड़ से प्रधान पद के 17 व सदस्य पद के 04 दावेदारों ने नाम वापस लिये हैं। प्रधान पद से कुल 103 व सदस्य पद से 40 लोगों ने नाम वापस लिए हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीण अंचलों की चुनावी जंग में ग्राम पंचायत ख्यालीपुर में प्रधान पद की सीट पर कब्जा करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 23 दावेदारों ने ताल ठोंकी है। यहां 23 प्रत्याशियों के बीच मुकबला होगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत फरीदपुर में प्रधान पद के लिए दो ही प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें