फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खूनी संघर्ष करा सकती है वोटर लिस्टों की खामियां

Tue, 01 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में वोटर लिस्ट में खेल हुआ है। सैकड़ों लोगों के वोट मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। पूरे-पूरे परिवार के नाम काट दिए गए हैं। शिकायतों का सिलसिला अभी तक नहीं थम रहा है। वहीं कई बूथों की निर्धारण भी खेल हुआ है।
विज्ञापन


गड़बड़ी के चलते मतदान के दौरान खूनी संघर्ष होने की आंशका जताई गई है। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में प्रधान पद के प्रत्याशी मतदान के दौरान सुरक्षा बढ़ाए जाने को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इसमें गांव खेड़ा, उम्मरी जानिब गर्ग समेत दर्जनों गांव से प्रशासन को सुरक्षा बढ़ाने जाने के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं।

 उम्मरी जानिब गर्व के प्रधान पद के प्रत्याशी परमवीर सिंह फौजी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जेल में बंद एक कैदी पर मतदान के दौरान गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मतदान के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएं। पुलिस फोर्स बढ़ाई जाए। इसकी मांग की है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बूथों पर पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। कैमरे से नजर रखी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीधे गुंडा एक्ट से लेकर रासुका में निरुद्घ करते हुए कार्रवाई की जाएगी। वोटरों से अपील की जाती है कि निर्भीक होकर वोट डालने बूथों पर पहुंचे, सुरक्षा हम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें