फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले में फंसा प्रधान प्रत्याशी

Tue, 01 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के ग्रामीणों ने रविवार की रात पुलिस को सूचना दी थी कि प्रधान पद का प्रत्याशी शहरोज गांव में टेंट लगाकर सभा कर रहा है। वोट न देने पर ग्रामीणों को धमका रहा है। आरोप की पुलिस जब गांव पहुंची तो प्रत्याशी बिना अनुमति सभा करता पाया गया। उसके समर्थकों ने पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया। इस दौरान प्रत्याशी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


इधर, प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ करने, ग्रामीणों को पीटने और लूटपाट का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रत्याशी शहरोज और पचास-साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बिना अनुमति सभा का आयोजन करने के मामले में मुकदमा कायम किया है। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी और उसके पचास-साठ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें