फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 223 मतदेय स्थलों पर गड़बड़ी होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ी पर तत्काल एक्शन किया जाएगा। व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मतदान की हलचल कैमरे में कैद होगी। सीधे लखनऊ से मतदान पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जोया ब्लाक में दूसरे चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा। इस चुनाव में 172 केंद्र और 339 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसमें 63 केंद्र और 114 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं।

 इसके अलावा 63 केंद्र और 182 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। 17 केंद्र और 41 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल हैं। उक्त बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका जताई गई है। हालांकि प्रशासन ने गड़बड़ी से निपटने और चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया है। बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया जाएगा। सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है।
विज्ञापन

सोलह बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मतदान की प्रत्येक हलचल कैमरे में कैद होगी। वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उधर, निर्वाचन आयोग के अफसरों द्वारा सीधे लखनऊ से गड़बड़ी वाले बूथों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें