सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल करने को ताकत झोंक दी है।
प्रथम
चरण के चुनाव में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र में आज वोट डाले
जाएंगे। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधान की 91 सीटें हैं। जिस पर
1051 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है।
जबकि सदस्य ग्राम पंचायत की 1111
सीटें हैं। 575 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए हो चुके हैं।
अब 536 सीटों पर 1254 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। वहीं गंगेश्वरी ब्लाक
में ग्राम प्रधान की 87 सीटों पर 1004 प्रत्याशियों के बीज मुकाबला होगा। यहां सदस्य ग्राम पंचायत की 1095 सीटें हैं। इसमें 535 सीटों पर निर्विरोध
प्रत्याशी निर्वाचित हो चुके हैं। अब 561 सीटों पर अपना भाग्य अजमाने के
लिए 1497 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
हसनपुर ब्लाक क्षेत्र में 143556
वोटर और गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र में 152664 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग
करते हुए 4806 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे मतदान
शुरू होगा। शाम साढ़े चार बजे मतदान संपन्न होगा। मतदान संपन्न होने के
बाद मत पेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद हो जाएगी। उधर,
प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल करने को ताकत झांक दी है। वोटरों को
लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
है।