युवाओं में जूडो कराते, बॉक्सिंग और ताईक्वांडो का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर तमाम स्कूलों में कक्षाएं भी लगवाई जाने लगी हैं, जहां विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निकालने के लिए परिश्रम कर रहे हैं। इसमें तमाम विद्यार्थी आर्थिक परेशानियों से भी लड़कर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बॉक्सिंग सीख रहे राहुल, मनीष व सत्यम, आशीष सैनी के घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है, मगर बढ़ते क्रेज के कारण खुद को बॉक्सिंग से अलग नहीं कर पा रहे हैं। वह रोजाना कोच निर्भय सिंह विश्नोई से बॉक्सिंग के गुर सीख रहे हैं।
विवेक सैनी, दीपक चौधरी, शिवम यादव, चेतिन सैनी को ताईक्वाइंडो में भविष्य दिख रहा है। जिसके लिए कोच निर्भय सिंह विश्नोई की देख रेख में रोजाना हिल्टन पब्लिक स्कूल में जमकर पसीना बहाते हैं।
कोच भी इनको निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण ले चुके कई युवा पदक भी हासिल कर चुके हैं। बॉक्सिंग एवं ताईक्वांडो में बढ़ते क्रेज के कारण हिल्टन पब्लिक स्कूल, ब्लू बर्ड्स स्कूल, राना पब्लिक इंटरनेशनल समेत कई स्कूलों में रोजाना कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिसके लिए महंगे कोच रखे गए हैं।