पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। अमरोहा ब्लाक कार्यालय में पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 864 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 315 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अब 23 नवंबर को उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकेंगे। उधर, नामांकन के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
तीसरे चरण में अमरोहा ब्लॉक में चुनाव कराया जाएगा। पांच दिसंबर को तीसरे चरण के चुनाव को वोट डाले जाएंगे। ब्लॉक क्षेत्र की 114 ग्राम प्रधान की सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ब्लॉक कार्यालय पर सुबह से ही प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। ग्राम प्रधान पद के लिए 864 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 315 प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया।
सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन को 11 काउंटर बनाए गए हैं। 23 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। नामांकन स्थल पर आरओ, एआरओ, बीडीओ और एडीओ पंचायत मौजूद रहे। उधर, नामांकन प्रकिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ब्लाक परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा।