फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिली युवती की लाश

Sun, 22 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
काफूरपुर रेलवे स्टेशन के निकट युवती की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पेट से नीचे का ही शव का हिस्सा मिल सका है, बाकी हिस्सा ट्रेनों से कुचलने और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने से मिल नहीं सका है।
विज्ञापन


ट्रैक पर जगह जगह खून मिलने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काफूरपुर रेलवे स्टेशन से गजरौला दिशा में खंभा संख्या 45/7 के निकट दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर लाश का हिस्सा दिखाई दिया। अप और डाउन ट्रैक, बीच के खाली स्थान पर कई जगह खून पड़ा था।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई और मुआयना किया। लाश किसी युवती की थी और पेट से नीचे का हिस्सा ही मिल सका है। घुटने से नीचे की एक कटी हुई टांग दूर पड़ी थी। काफी खोजबीन के बावजूद पेट से ऊपर का हिस्सा नहीं मिल सका।
विज्ञापन


शरीर का निचला अंग खून वाले स्थान से करीब बीस मीटर दूर पड़ा था। पैरों में जींस की पैंट फंसी थी और नीले रंग की टी-शर्ट के टुकड़े दूर तक बिखरे थे।

माना जा रहा है, लाश को पटरी पर बीच से रखा गया होगा और रातभर ट्रेनें गुजरने के कारण शरीर का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने ट्रैक पर मिले अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें