फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बदलने के विरोध में किया मतदान का बहिष्कार, प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को वोट डलवाने के लिए राजी करने के लिए डीएम, एसपी गांव पहुंचे। लेकिन, ग्रामीणों ने अधिकारियों के समझाने के बाद भी वोट नहीं डाले।  
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के गांव मिलक कटाई में मतदान को हर चुनाव में दो बूथ बनाए जाते थे। लेकिन, इस बार गांव में एक बूथ बनाया गया। जबकि, गांव का दूसरा बूथ जोगीपुरा में बनाया गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए मतदान से पहले प्रशासन में आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद भी बूथ को नहीं बदला गया।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। किसी ने भी वोट नहीं डाला। इससे प्रशासन में खलबली मची गई। डीएम वेद प्रकाश, एसपी संजीव त्यागी मय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। हरकत में आए अफसरों ने जो बूथ जोगीपुरा में बनाया गया था उसे मिलक कटाई में संबंध करा दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले और पुनर्मतदान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बारह बजे के बाद मतदान शुरू कराने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतने कम समय में सभी ग्रामीण वोट नहीं डाल सकेंगे। डीएम, एसपी ने समय सीमा की बांधा का खत्म कर एक-एक वोट डलवाने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया। बावजूद इसके ग्रामीण मतदान करने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस फोर्स ने गांव के प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें