फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के गांव में बूथ कैप्चरिंग, कई गांवों में फर्जी वोटिंग, हंगामा

Tue, 13 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर हंगामा किया और कमिश्नर सुभाष शर्मा व डीआईजी ओमकार सिंह से लिखित शिकायत की। वहीं धनौरी अहीर में मतपत्र में गड़बड़ी होने पर दोपहर तक मतदान रोक दिया गया। मिलक कटाई में ग्रामीणों ने चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार कर किया। वहीं अतरासी, मूड़ा इम्मा, पतेई खालसा में भी फर्जी वोटिंग की शिकायतें हुई हैं। कुछ स्थानों पर एजेंटों के बीच भी मारपीट हाथापाई हुई, जिसे पुलिस ने लाठी चलाकर शांत किया।
विज्ञापन

जोया ब्लाक में दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ कुछ स्थानों पर फर्जी वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे बड़ी दिक्कत रजबपुर क्षेत्र के शकरपुर समसपुर गांव में हुई। यहां सुबह नौ बजे ग्रामीणों की वोट डालने के लिए लाइन लगी थी।

 इसी बीच कुछ लोगों ने एकत्र होकर ग्रामीणों से मतपत्र छीनकर एक प्रत्याशी के लिए वोट डालने शुरू कर दिए और दूसरे प्रत्याशियों के एजेंटों को भगा दिया। बूथ कैप्चरिंग की शिकायत के बाद हंगामा शुरू हो गया। यहां पहुंचे डीएम वेदप्रकाश और एसपी संजीव त्यागी ने एक पोलिंग एजेंट की शिकायत मिलने पर जमकर पिटाई कराई। लेकिन, नाराज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए और चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा। साथ ही कलेक्ट्रेट में कमिश्नर सुभाष शर्मा व डीआईजी ओमकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि शकरपुर कैबिनेट मंत्री महबूब अली का पैतृक गांव है। इस क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री का भतीजा नवाजिश चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन


अतरासी, रजबपुर में भी फर्जी वोटिंग की शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पतेई खालसा, डिडौली, मूढ़ा इम्मा में भी फर्जी मतदान की सूचना पर पुलिस दौड़ी। कुछ देर चुनाव भी प्रभावित रहने की खबर है। धनौरी अहीर गांव में मतपत्रों में गलती की वजह से दो बीडीसी प्रत्याशियों ने चुनाव रुकवा दिया।

 दोपहर तक वोट नहीं पड़ने पर डीएम, एसपी ने मौके पर जाकर मतदान शुरू कराया। वहीं मिलक कटाई में दूसरे गांव में एक पोलिंग बूथ बनाए जाने के विरोध में सुबह से ही लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। दोपहर बाद डीएम एसपी पहुंचे और ग्रामीणों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने वोट नहीं डाले। पोलिंग बूथ गांव में ही शिफ्ट कराने के बाद भी वोट नहीं डाले। इसी तरह कुछ स्थानों पर एजेंटों में मारपीट के बाद पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। शाम तक 71.09 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिली है।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 71.09 फीसदी वोटिंग हुआ है। मतदान संपन्न होने के बाद आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें