फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

514 उम्मीदवार आजमाएंगे क्षेत्र पंचायत चुनाव में किस्मत

Wed, 30 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए तय आखिरी दिन साढ़े तीन सौ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। दो दिन तक नामांकनों की जांच के बाद तीन अक्तूबर को नाम वापसी की जाएगी, उसी दिन चुुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अमरोहा विकास क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत के कुल 117 वार्ड हैं।

जिन पर क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को आखिरी दिन शाम चार बजे तक चले नामांकन में साढ़े तीन सौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया। प्रथम दिन 164 ने पर्चा भरा था। इस तरह ब्लाक क्षेत्र के 117 वार्डों से कुल 514 उम्मीदवार चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। नामांकन का आखिरी दिन होने से ब्लाक परिसर में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की गहमागहमी रही। रोड पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ब्लाक परिसर में बैरिकेडिंग लगा रखी थी। अंदर जाने वाले हर शख्स को पुलिस ने बगैर पूछताछ के नहीं जाने दिया। आरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि 30 सितंबर और एक अक्तूूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन अक्तूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए अमरोहा देहात थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा और नौगावां सादात थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें