फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेश्याम शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

Mon, 09 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियां त्यागने पर जोर दिया। कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक हैं। इस दौरान पंडित राधेश्याम शर्मा को महासभा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


रविवार को जोया कस्बे के शिव मंदिर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि महासभा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां विकास के मार्ग में बाधक हैं। उन्होंने कुरीतियां त्यागने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शेष कार्यकारिणी का गठन तिगरी गंगा स्नान पर किया जाएगा। तिगरी गंगा मेला में भव्य शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया।

इस मौके पर विजय पांडेय, दीन दयाल भारद्वाज, रोहताश शर्मा, लोकेश शर्मा, सुशर्मा भारद्वाज, बृज किशोर शर्मा, जगदीश शर्मा, बृहमानंद शर्मा, रामगोपाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता योगेंद्र शर्मा ने की तथा संचालन मारुत प्रभाकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें