फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर भजनों पर झूमे भक्त

Mon, 23 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरि राज सेवा समिति की ओर से देवोत्थान एकादशी पर हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया गया। वेदप्रकाश भार्गव ने  कहा कि देवोत्थान एकादशी पर व्रत रखने का पुण्य एक हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर होता है। इस दिन व्रत रखने से मनुष्य जीवन मरण के फेर से छूट जाता है।
विज्ञापन


रविवार की शाम सारस्वत धर्मशाला में उमा अरोड़ा व राज कुमार अरोड़ा की यजमानी में हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस दौरान वेद प्रकाश भार्गव ने देवोत्थान एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला।

नजरिया मत मारो मरि जाऊंगी, सुंदर जोड़ी राधे श्याम की, अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में है, प्रेम नगर की डगर है कठिन... आदि सुंदर भजन प्रस्तुत कर झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमप्रकाश अग्रवाल, जय, रवि रस्तोगी, उमेश दीक्षित, प्रदीप भटनागर, कुसुम भार्गव, पूजा माहेश्वरी, नीरज, अंकित माहेश्वरी, वेद बंसल, अंकित गोयल, विपुल अग्रवाल, सीपी सिंह, डां.पंवार, नवनीत माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, श्याम माहेश्वरी मौजूद रहे। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें