फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में भारतीय प्रतिभा का जलवा: शेख कत्तान

Sat, 31 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में शुक्रवार को छात्राओं को संबोधित करते हुए शेख कत्तान ने कहा कि भारत दुनिया तहजीब और इंसानियत का पैगाम देता रहा है। अरब देश में इस मुल्क के तमाम इंजीनियर, डाक्टर और वैैैज्ञानिक सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी मुल्क की तरक्की उसकी तालीमयाफ्ता अवाम पर निर्भर करती है। लिहाजा बेहतर से बेहतर तालीम हासिल कर दुनिया में अपनी पहचान बनाएं और दीनी तालीम भी इंसान की कामयाबी में अहम किरदार अदा करती है और किसी भी कौम को अपनी तहजीब का दामन नहीं छोड़ना चाहिए।

उन्होंने महाविद्यालय का भ्रमण किया और साइंस, आर्ट ब्लाक और बीएड समेत तमाम विभागों का मुआयना किया। लाइब्रेरी देखकर अल कत्तान बेहद खुश हुए। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने मोमेंटो देकर शेख बदर अल सालेह अल कत्तान सम्मानित किया। इस अवसर पर  प्राचार्या डा.नौशाबा परवीन, शहजाद अब्बास, मोहम्मद अशरफ, जहीर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें