फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया और पतेई खालसा में धू-धू कर जला रावण

Sat, 24 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे रामलीला महोत्सव में मेघनाद वध सलोचना सती अहिरावण व रावण वध का मंचन किया गया। मंचन के बाद मैदान में खड़े रावण के पुतले को श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर आग लगा दी। देखते ही देखते रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, गिरीश गुप्ता, चंद्रभान तोमर, विपिन गुप्ता, अनिल त्यागी, राजू, गुड्डू, राजीव, शिवस्वरूप रुहेला एवं कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उधर, पतेई खालसा में तनाव के बीच रामलीला चल रही है। पिछले दिनों राम बारात रोके जाने से तनाव है।

 इसी के चलते कमिश्नर और डीआईजी भी गांव का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को पतेई खालसा में कड़ी सुरक्षा के बीच दशहरा मेले का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी और एएसपी विजय गौतम पहुंचे। एडीएम ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तनाव के चलते गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें