फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली की शोभायात्रा निकाली

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिन परिसर में आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चारण से देवी देवताओं का आवाहन किया। यजमान जितेंद्र कुुमार अग्रवाल, रीता अग्रवाल व ग्यानू बंसल रहे। पंडित खेमचंद्र शर्मा ने मां भगवती काली का आवाहन किया। इसके बाद मां काली की नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे पर भजनों की धुनों पर युवा झूम रहे थे। सिर पर कलश लिए 108 महिलाएं पीले वस्त्र में चल रही थीं।
विज्ञापन


 सबसे पीछे ट्रैक्टर-ट्राली में मां काली की मूर्ति विराजमान थी। इसके आगे कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रही थी। शोभायात्रा गजरौला के बस्ती रोड, इंद्रा चौक, स्टेशन रोड, भानपुर रोड आदि मुख्य मार्गों से होते हुए कुमराला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, बदन सिंह, सोहन सिंह, विनोद कुमार, रतन सिंह, सीताराम, कामेंद्र सिंह प्रधान, मदन सिंह, अनिल अग्रवाल, जगवती, लच्छो समेत तमाम महिला व पुरुष श्रद्घालुओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें