एसएचजेएच स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो, क्रिकेट व बैडमिंटन की प्रतियोगिता कराई गई। बैडमिंटन में बालिका जूनियर वर्ग में इकरा कुरैशी, जूनियर बालक वर्ग में सादिक, सीनियर में जैद ने परचम लहराया।
स्कूल प्रबंधक इकबाल हैदर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्य नरगिस सुल्ताना ने बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा।
खेलकूद प्रतियोगिता कराने में नजमी जहरा, असमा, हिना, रजिया, शाजिया, नरगिस, सुरैया नकवी, उम्म, कुसुम, प्रभात, इकराम हैदर, सादेकेन शुजा, दीया, कुलसूम, रबाब, फौजिया, युसरा, सबा, कहकशा आदि का सहयोग रहा।