फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर गिरी मिट्टी की ढांग, मौत

Tue, 02 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर छीतरा में सोमवार सुबह भूमिगत पंखे को चेक करने बोरिंग में उतरे किसान पर मिट्टी की ढांग गिर गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में धनौरा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
फत्तेपुर छीतरा गांव निवासी छत्रपाल सिंह (40) पुत्र छोटे सोमवार सुबह खेत पर गया था। खेत पर जाने पर उसको जानकारी हुई कि बोरिंग में कुछ गड़बड़ी है, जिससे सिंचाई के लिए पानी नहीं आ पा रहा है।

परिजनों ने बताया कि, इस पर छत्रपाल भूमिगत रखे बोरिंग के पंखे को चेक करने के लिए लगभग सात फुट नीचे चला गया। अचानक उसके ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण शोर मचाने लगे और मिट्टी हटाने में जुट गए। तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


इसके बाद अचेत अवस्था में उसे धनौरा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की ओर से उसे मृत घोषित करते ही परिजन रोने लगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें