फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

Sun, 28 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथी देवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
विज्ञापन


रासेयो इकाई के स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संदेश दिए। इस दौरान देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को कव्वाली के माध्यम से श्रद्घांजलि दी गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटिका के जरिए दहेज प्रथा पर चोट की गई।

राधा-कृष्ण नृत्य व पंजाबी भांगड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। नायब तहसीलदार ने सदैव सकारात्मक सोच रखने को कहा। सुशीलानंद वत्स, सुभाष सिंहल, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, नीतू गुप्ता, कुशल रानी, डॉ. अनिल सिरोही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें