शनिवार को झनकपुरी स्थित स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती
चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना
प्रस्तुत की। इसके बाद श्रेया, श्वेता यादव, हिमानी, सिमरन, श्वेता कसाना,
प्रिया कुमारी ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चियों की
गजब की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। तालियां बजाने को मजबूर
हो गए। राधा-कृष्ण वेशधारी बच्चों ने आकर्षक एवं सुंदर प्रस्तुति से
मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमांशु, दीपांशु, सोनू, मोहित की प्रस्तुति भी मन
मोहक रही। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नौगावां सादात विधायक अशफाक
अली खां ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी प्रतिभा उजागर होती है। इस दौरान
प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।