फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोहा

Sun, 06 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को झनकपुरी स्थित स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद श्रेया, श्वेता यादव, हिमानी, सिमरन, श्वेता कसाना, प्रिया कुमारी ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बच्चियों की गजब की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। तालियां बजाने को मजबूर हो गए। राधा-कृष्ण वेशधारी बच्चों ने आकर्षक एवं सुंदर प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमांशु, दीपांशु, सोनू, मोहित की प्रस्तुति भी मन मोहक रही। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी प्रतिभा उजागर होती है। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें