फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद बिजनौर के गांव तालमपुर निवासी कपिल ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2010 में थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर छीतरा निवासी ओमवीर के पुत्र मनोज के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रियंका को दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार मायके वालों से की थी। परिजनों ने उसे धैर्य बनाए रखने की सलाह दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले घर से भाग गए।

पड़ोसियों से सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वाले प्रियंका को मेरठ ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर बाद प्रियंका की मौत हो गई। मृतका के पिता कपिल की ओर से थाने में पति मनोज, ससुर ओमवीर, सास व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें