फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से दिनदहाड़े 67 हजार लूटे

Fri, 27 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गैस एजेंसी का सेल्समैन महेंद्र सिंह रोजाना की भांति गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर रहा था। दोपहर डेढ़ बजे सारा काम निपटा कर वह हिसाब कर रहा था, उसके साथ काम करने वाला शीशराम भी वहीं मौजूद था। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


 यहां बदमाशों ने महेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर नोटों से भरा बैग छीनने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद महेंद्र ने बैग छोड़ दिया तो बदमाश रुपये लेकर चांदपुर दिशा की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही महेंद्र ने शोर मचाया।

सूचना मिलने पर गैस एजेंसी के संचालक आनंदपाल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आई, हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महेंद्र सिंह ने बताया कि बैग में 67 हजार रुपये और गैस उपभोक्ताओं की पासबुक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें