इस बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर आरोपी को पुलिस का सौंप दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
रजबपुर
थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी रूखसाना
बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। जोया
की पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता है। खाते में उसके एरियर का पैसा पड़ा
हुआ था। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रूखसाना ने पति के साथ पहुंचकर बैंक
से 1.68 लाख रुपये निकाले थे। वह इस रकम से बछरायूं में पति के लिए मेडिकल
स्टोर खुलवाना चाहती थी।
इसी वजह से रुपये निकालकर बाइक से गांव लौट रहे
थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव
सलामतपुर-जोजखेड़ा मार्ग पर तालाब के पास तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली। इसके
बाद शिक्षामित्र के बैग में रखे 1.68 लाख रुपये लूट लिए। एक बदमाश ने जाकिर
हुसैन को गोली मारने के लिए तमंचे का ट्रिगर दबा दिया, गनीमत रही कि फायर
मिस हो गया। इस पर बदमाश भी घबरा गया। वहीं हिम्मत कर जाकिर ने बदमाश के
हाथ से तमंचा छीनकर उसे दबोच लिया।
शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे
ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर बाइक सवार बदमाश रुपये लेकर
फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी ने अपना नाम सुरजीत सिंह पुत्र गोपी सिंह निवासी तलवार शहबाजपुर
थाना असमोली, जिला संभल बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डिडौली पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दो बदमाश नजर
आए। दोनों दंपति के बाहर निकलते ही उनके पीछे लग गए थे और सूनसान सड़क पर
मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से काफी
पूछताछ की, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला।