करीब बीस मिनट में वारदात करने के बाद बदमाश परिजनों को कमरे में बंद कर
फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
औद्योगिक पुलिस चौकी
क्षेत्र में हाइवे से सटी साकेत कालोनी निवासी प्रभाकर सिंह पुत्र भोजराज
सिंह के घर में बृहस्पतिवार को दिन में वारदात हुई। प्रभाकर सिंह कंपनी के
कार्य से बाहर गए हुए थे। पत्नी सरिता अपने दोनों बेटे गौरव व देव के साथ
घर में अकेली थीं। सरिता ने बताया कि अपराह्न 3:50 बजे करीब काले रंग की
अपाचे बाइक से दो बदमाश घर पर आए। घंटी बजने पर उसने दरवाजा खोला तो
बदमाशों ने प्लाट देखने के लिए आने की बात कहते हुए उससे पानी मांगा। इस पर
वह पानी लेने के लिए रसोई में चली गईं। बदमाश भी पीछे से रसोई तक पहुंच
गए। यहां एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसमें कारतूस लोड करने लगा।
बदमाशों ने कहा कि वह यहां किसी का मर्डर करने आए हैं। इससे वह सहम गई।
इसके बाद बदमाश उसे व दोनों बच्चों को कमरे में बंधक बना दिया और अलमारी की
चाबी मांगी। विरोध करने पर पंखे पर लटका कर जान से मारने की धमकी दी। इस
पर सरिता ने चाबी दे दी। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखी नगदी व जेवर समेट
ले गए।
बदमाश अभी जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान पति प्रभाकर
सिंह आ गए। घंटी बजने पर बदमाश उसे और बच्चों को कमरे में बंद कर मेनगेट से
भाग निकले। प्रभाकर सिंह ने बताया कि बदमाश उसी के सामने भागे। तमंचे के
भय के कारण वह बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं जुटा सका। रिपोर्ट दर्ज
कराने को तहरीर दे दी है।
ये माल लूट कर ले गए बदमाश
गजरौला।
जुबिलेंट कर्मी प्रभाकर सिंह ने बताया कि बदमाश अलमारी में रखे 19 हजार
रुपये, सोने का मंगलसूत्र, जंजीर, दो अंगूठी, बच्चों की चेन, व चांदी के
खडुआ, दो जोड़ी पाजेब समेत करीब डेढ़ लाख का माल लूट कर ले गए।