डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी जिला पंचायत सदस्य
रियाजुल पक्ष ने बृहस्पतिवार को घर में घुसकर प्रधान प्रत्याशी साइस्ता
उर्फ भूरी पत्नी फुरकान को तीसरी मंजिल से घसीट कर बुरी तरह पीटा था।
महिला
को बचाने पहुंचे बेटे एहरान, अफसा व फुलसंदे पुत्रीगण अफजाल और आरिफ पुत्र
दुल्हे को भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए
फायरिंग भी की थी।
इस प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने फुरकान पुत्र ताहिर
की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य रियाजुल, उसके भाई इनामुल पुत्रगण मोहम्मद
हसन, फिरोज, फैजान व मेराज पुत्रगण इनामुल, नाहिद, राहिल व भूरा पुत्रगण
जाहिर, पप्पू व विलाल पुत्रगण इसहाक, रिजवान पुत्र मतलूब के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज की है।