फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने बुझा दिया घर का चिराग

Tue, 24 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में राम कुंवर का परिवार रहता है। पिछले दो माह से वह मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में अपनी विवाहित बेटी गीता पत्नी राजू के घर पर रह रहा है। यहां घर पर उसका बड़ा बेटा चंदू (25) अकेला था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि, रविवार रात चंदू ने गांव में ही किसी प्रधान पद के प्रत्याशी के यहां शराब पी थी। अधिक शराब पीने से वह रास्ते में गिर गया।कुछ ग्रामीण अचेत अवस्था में चंदू को उसके घर के बाहर छोड़ गए। सोमवार सुबह तक वह वहीं पड़ा रहा। आवाजाही शुरू हुई तो ग्रामीणों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बचे बेटे की मौत की खबर मिलते ही राज कुंवर घर पहुंच गया और नाते रिश्तेदार भी आ गए।

चंदू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल इंद्रमणि वर्मा भी गांव पहुंचे, लेकिन परिजनों ने बेटे को विक्षिप्त बताकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान पद के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए जमकर दारू पिला रहे हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है। कच्ची, देसी और अंग्रेजी के नाम पर हरियाणा मार्का के साथ ही नकली दारू भी पिलाई जा रही है। सब कुछ जानकर भी संबंधित विभाग खामोश बैठा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें