फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे में उतरा करेंट, अधेड़ की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी अजरुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज मजदूरी करता है। उसके घर के ऊपर से हाईटेशन लाइन का तार गुजर रहा है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अजरुद्दीन अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अजरुद्दीन चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग का मांझा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसमें करेंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि अजरुद्दीन के सात बच्चों में चार बेटे और तीन बेटियां है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें