फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर पकड़ा कैंटर, 24 गोवंशीय पशु बरामद

Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा करके एक कैंटर से 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है, जबकि तस्कर गाड़ी को टोल प्लाजा के पास छोड़कर फरार हो गए। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात गजरौला दिशा से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया तो चालक ने कैंटर की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया।

इस पर टोल प्लाजा के पास अंबेडकरनगर गांव में पशु तस्कर कैंटर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर से 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है, जिसमें एक गाय मर चुकी थी जबकि एक मरणासन्न हालत में थी।
विज्ञापन


पुलिस कैंटर को थाने ले आई। पुलिस ने मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया और बाकी पशुओं को गोशाला भेज दिया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। एसओ अजीत रोरिया ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर एक कैंटर पकड़ा है, जिसमें 24 गाय मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें