फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Thu, 11 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे को अपनों की चिंता भी नहीं है। इससे खनन माफिया के गुर्गे की ओर से हाईवे पर जोया चौकी के एक दरोगा को कुचलने की कोशिश करने वाले को राजनीतिक दबाव में छोड़ दिया गया। इस दुस्साहसिक घटना में बचने के चक्कर में बाइक से टकराकर दरोगा चोटिल हो गया।
विज्ञापन


जोया चौकी पर तैनात एक दरोगा बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हमराह सिपाहियों के साथ बैंकों की चेकिंग के लिए निकले थे। वह बाइक पर सवार होकर जैसे ही हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही खनन लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की।


उन्होंने बचने के लिए जैसे ही बाइक दूसरी तरफ दौड़ाई, तभी वह अन्य बाइक से टकराकर चोटिल हो गए। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर खनन माफिया के गुर्गे को पकड़ लिया और चौकी में लाकर जमकर पीटा, हालांकि राजनीतिक  संरक्षण के कारण आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के निरीक्षक पीके सिंह के मुताबिक, इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। चौकी इंचार्ज से बात करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें