बीस दिन पहले दुल्हन नगदी जेवर लेकर फरार हो गई और शहर में ही रहने वाले प्रेमी से शादी रचा ली। बाद में हुई पंचायत में पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सात वर्ष पहले बिहार की रहने वाली एक युवती से शादी की थी। उसके बच्चे भी हैं। इस दरम्यान महिला का प्रेस प्रसंग शहर में रहने वाले पति के दोस्त से हो गया।
बीस दिन पहले महिला दवा लेने के लिए पति से कहकर घर से निकली थी, शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजन चिंतित होने लगे। जहां तहां तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
सोमवार को पता चला कि महिला ने पति के दोस्त से शादी कर ली है। मंगलवार को इस सिलसिले में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत भी हुई, लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। महिला का फैसला सुनकर ग्रामीणों को वापस गांव लौटना पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।