फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3166 प्रत्याशियों की किस्मत का आज पिटारा खुलेगा

Sun, 01 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की 28 सीटों के लिए 380 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी थी। सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुुकाबला हुआ था। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 793 सीटों पर 2886 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे। सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है।
विज्ञापन


 रविवार यानि आज प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। चुनाव के नतीजे सामने आने में चंद घंटों का समय शेष रह गया है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला हो चुका होगा। कही जीत का जश्न मनाया जाएगा, तो कही हार का गम होगा।

चुनाव के नतीजे जाने को लेकर समर्थक और वोटर उत्सुक हैं। वहीं मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन बढ़ रही हैं, उनकी बेचैनी बढ़ रही है। दूसरी ओर समर्थक भी चुनाव के नतीजे जाने को उतावले हैं। समर्थक बेसब्री से चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव में अपनी जीत तय मनाने वाले प्रत्याशियों के यहां दावत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें