पंचायत चुनाव की एक नवंबर
को मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले
में छह केंद्रों पर मतगणना का कार्य चलेगा। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से
संपन्न कराने को छह अधिकारियों को मतगणना मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी
गई है।
इसमें एसडीएम प्रवीणा को अमरोहा ब्लॉक, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को
जोया, तहसीलदार हसनपुर जसधीर को धनौरा, सहायक तहसीलदार न्यायिक रेशमा को
गजरौला और तहसीलदार धनौरा संजीव यादव को हसनपुर ब्लॉक का मतगणना मजिस्ट्रेट
बनाया गया है।
वहीं तहसीलदार अमरोहा सुरेश कुमार सोनी को गंगेश्वरी ब्लॉक
का मतगणना मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उक्त अधिकारियों की निगरानी में मतगणना
का कार्य संपन्न कराया जाएगा।