फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बार हुई नोकझोंक, बिगड़े हालात

Mon, 14 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान जोया और अमरोहा में कई बार स्थिति बिगड़ते बिगड़ते बची। प्रत्याशियों के बीच वोटों की गिनती के दौरान नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बीच में आकर स्थिति को संभाला। इस तरह मतगणना के दौरान पारा चढ़ता और उतरता रहा।
विज्ञापन


अमरोहा मंडी समिति में हो रही मतगणना में नोकझोंक की शुरूआत तो सुबह ही हो गई। प्रत्याशियों के गेट के अंदर घुसने के कुछ देर बाद ही नोकझोंक हो गई। एक अधिकारी से भी धक्कामुक्की हुई।

लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम ने पुलिस संग बीच में आकर स्थिति को संभाल लिया। ठीक इसी तरह दिन में एक बार नहीं कई बार झड़पें हुईं। एक बार मजिस्ट्रेट से ही लोग भिड़ गए। जोया में भी गेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


कालेज से बाहर से खदेड़ी भीड़
जोया। पुलिस ने सिख इंटर कालेज नारंगपुर के बाहर जुट रही भीड़ को कई बार खदेड़ा। पुलिस के लाठी चलाने से कई लोग गिरकर घायल भी हो गए। इस बीच कई बार पुलिस से लोगों की झड़प हुई।

हाईवे पर लगा जाम
जोया। नेशनल हाईवे पर नारंगपुर में मतगणना के चलते सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी। दोपहर बाद जाम और बढ़ गया। पुलिस को हाईवे को वन वे करना पड़ा। प्रधानों के भीड़ के साथ जीतकर बाहर आने पर पुलिस को यहां भी लाठीचार्ज करना पड़ा।

प्रधान का जुलूस रोका
जोया। पुलिस चौकी के सामने अपनी गाड़ी के ऊपर बैठकर जुलूस निकालते जा रहे मालीखेड़ा शहबाजपुर के प्रधान को पुलिस ने रोक लिया और कार के ऊपर से उतारकर गाड़ी में बैठाकर भेजा। हिदायत भी दी की जुलूस निकालने पर पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें