हसनपुर के सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कालेज में सोमवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में शबाना ने प्रथम, नाजरीन ने द्वितीय, राहेमीन और शारीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कॉलेज निदेशक खुर्रम आजाद खान ने बताया कि आशा की तस्वीर ही हमारे जीवन में कामयाबी के रंग भर सकती है। इस मौके पर शहजाद खान, प्रधानाचार्या डॉ. मलिका निजामी, शाकिर हुसैन इस्लामी, शाह आलम, सचिन राणा, सचिन कुमार, दीपिका, आलिमा, राजकुमार, वीपी सिंह, जावेद आदि मौजूद रहे।