फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू निरीक्षक के घर से तीन लाख की चोरी

Thu, 04 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अब चोरों ने एलआईयू निरीक्षक के घर को निशाना बना डाला। चोर यहां से नगदी-जेवर और अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, तीन लाख का सामान चोरी हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। खुलासे को दो टीमों का गठन किया गया है।

मूल रूप से बदायूं निवासी जमशेद अली यहां एलआईयू में निरीक्षक हैं। वह शहर के मोहल्ला नियाजियान में सैयद नवैद नकवी के मकान में किराए पर रहते हैं। 29 जनवरी को वह परिवार के साथ बदायूं शादी में शामिल होने गए थे।

अगले दिन उन्होंने सिपाही को घर भेजकर दूसरे गेट का ताला भी बदलवाया था। बुधवार दोपहर करीब पौने बारह बजे वह बदायूं से लौटे और दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घुसे तो मुख्य गेट के अंदर लगा ताला टूटा था।
विज्ञापन


ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां भी कमरे के ताले टूटे थे। सेफ खुली पड़ी थी और नगदी, सोने के गहने, एलईडी और कीमती घरेलू सामान गायब थे। पीड़ित के मुताबिक, तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी शील कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। सीओ सिटी ने स्वाट और कोतवाली पुलिस को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

निशाने पर अफसर
अमरोहा। चोरों के निशाने पर व्यापारी और आम लोग ही नहीं बल्कि अफसर भी हैं। पिछले वर्ष चार दिसंबर को वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ईश्वर चंद के घर से लाखों की नगदी और गहने चोरी कर लिए थे।

17 दिसंबर को जोया के मोहल्ला चौधरियान में पीलीभीत में तैनात दरोगा और देहात थाने के पूर्व एसओ दुर्गेश मिश्रा के घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई थी। अब एलआईयू निरीक्षक के घर को निशाना बना लिया गया। हालांकि पुलिस सहायक आयुक्त के घर हुई चोरी का खुलासा कर चुकी है।

एक माह में छूटे बदमाशों से पूछताछ के निर्देश
अमरोहा। सीओ सिटी शील कुमार ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि चोरी, लूट के जितने भी आरोपी एक माह में जेल से छूटकर आए हैं, उनकी लिस्ट तैयार कर पूछताछ की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें