फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के घर से 4.18 लाख की चोरी

Sun, 13 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नया वाहन खरीदने के लिए पाई-पाई जोड़ रहे चालक के गाढ़ी कमाई चोर उठा ले गए। सुबह होने पर टैक्सी चालक को घटना की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अतरासी कलां निवासी हाजी गोपी पुत्र मोहम्मद हनीफ टैक्सी चालक है। उसके तीन-चार वाहन और किराए पर चलते हैं। इधर, नया वाहन खरीदने के लिए वह पाई-पाई कर रुपये जोड़ रहा था।

अब तक उसने चार लाख 18 हजार रुपये जोड़ लिए थे। ये रुपये उसने ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रखे एक छोटे संदूक में रखे थे। शुक्रवार रात चोर पड़ोसी अबरार पुत्र अमर अली की छत के सहारे हाजी गोपी के घर में दाखिल हो गए और खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर नगदी निकालकर फरार हो गए। सुबह होने पर जब हाजी गोपी कमरे में पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।

पीड़ित ने बताया कि नया वाहन खरीदने के लिए पाई-पाई करके चार लाख 18 हजार रुपये जोड़े थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें