राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बेटियों की घटती संख्या पर चिंता जताई गई।
जेएस हिंदू इंटर कालेज के रासेयो के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में श्रमदान करते हुए मेहनत को सफलता की पहली कुंजी बताया। दूसरे सत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि जब्दा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरभान सिंह ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए रासेयो के स्वयं सेवक अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत विकास परिषद की वर्षा कालरा ने कहा कि हमारी सोच के कारण स्त्री पुरुष का अनुपात बिगड़ रहा है।
कई राज्यों की हालत ऐसी हो गई है कि उनको दूसरे राज्यों से दुल्हन लानी पड़ रही है। कन्या भ्रूण हत्या पर इस मौके पर चिंता जताई गई थी।
बेटियां के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को लेकर आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान डॉ. राजेश राजपूत, राजवीर सिंह यादव, आलोक, मोनू, गौरव, शबावुल अली, शिवम, रवि, प्रदीप, सुमित, निसार, संदीप ने सभी का आभार जताया।