फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनाई सड़क, हवा में खड़ा पुल

Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरसे तक इंतजार के बाद आखिरकार करुला नदी पर पुल बन गया, मगर अफसरों की उदासीनता से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पुल को सड़क से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड(पहुंच मार्ग) तीन माह बाद भी नहीं बन सका और जनप्रतिनिधि बेफिक्र हैं। नन्हेड़ा अलियारपुर-खुशहालपुर मार्ग पर बने इस पुल से यातायात शुरू होने पर इससे जुड़े करीब दस लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

खुशहालपुर गांव मुरादाबाद जिले में आता है जबकि नन्हेड़ा अलियारपुर अमरोहा जनपद का गांव है। नदी के दोनों ओर दोनों जिलों के करीब सौ गांव की दस लाख आबादी इससे जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


पहले यहां रपटा पुल था, जो बरसात में बह जाता था। जिसके कारण इसके दोनों ओर के गांवों का संपर्क मुख्यालयों से कट जाता था। ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने छजलैट मार्ग पर नन्हेड़ा अलियारपुर व खुशहालपुर के बीच गांगन-करूला नदी पर करीब दस करोड़ की लागत से पुल बनवाया है।

यह पुल तीन महीने पूर्व बनकर तैयार हो गया है, मगर एप्रोच रोड नहीं बन पाने से पुल सिर्फ हवा में खड़ा है। इस कारण लोग नदी पार करने के लिए यहां पड़े पाइपों के ऊपर से ठोकरेें खाने के लिए अब भी मजबूर हैं।

कहां गया सड़क का बजट
एप्रोच रोड के लिए आया बजट कहां गया? यह बड़ा सवाल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के आए बजट को ठेकेदारों के कहने पर अन्य सड़क बनाने में खर्च कर दिया है। इसी वजह से एप्रोच रोड नहीं बन रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश
पुल की एप्रोच रोड नहीं बनने से नन्हेड़ा अलियारपुर के  प्रधान भूकन सिंह सैनी, पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह गुर्जर, मिलक पापड़ी के  डा.युनूस खां, हसनपुर कचिया के प्रधान घासीराम सैनी, सिहाली नरायन के जयपाल सिंह का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण मुरादाबाद जाने वालों को पहले कैलसा, यहां से पाकबड़ा होकर जाना पड़ता है।

समय और खर्च भी अधिक होता है। जबकि सड़क बन जाने से छजलैट होकर मुरादाबाद नजदीक हो जाएगा। इस पुल के दोनों ओर करीब 125 गांव हैं, जिनसे बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हैं।
विज्ञापन


नन्हेड़ा-खुशहालपुर रोड को मुरादाबाद के प्रांतीय खंड द्वारा बनवाया जाएगा। एक साइड अमरोहा जिले में जरूर आता है, लेकिन पुल के एप्रोच रोड का काम मुरादाबाद खंड को ही करना है। बजट नहीं मिलने से सड़क नहीं बन सकी है।
-अजय गोयल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें