फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 07 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों के साथ ब्रजघाट गंगा में नहाने गया दिल्ली का एक युवक शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डूब गया। साथियों की सूचना पर चौकी पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


काले गोताखोरों को बुलाकर गंगा में युवक की तलाश कराई, मगर देरशाम तक उसका पता नहीं लग सका था। पुलिस ने युवक के तीन साथियों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है।

थाना दीपपुर (दिल्ली) के निरंकारी कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय राकेश पुत्र शंकर टैक्सी चलाता है। शनिवार को राकेश अपने साथी मोनू पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव मदर (जिला अलीगढ़), विपिन पुत्र नौबहार सिंह निवासी गांव कुड़कपुर थाना चांदपुर (जिला बिजनौर), मनजीत पुत्र सज्जन सिंह निवासी भगवती गार्डन (नोएडा) के साथ सफेद रंग की कार से नोएडा से गांव कुड़कपुर विपिन के घर आ रहे थे।
विज्ञापन


ब्रजघाट पहुंच कर चारों गंगा में नहाने के लिए रुक गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य गंगा घाट से आगे चारों गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान राकेश गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। साथी युवकों के शोर मचाने पर जब तक गंगा तट के आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे तब तक राकेश लापता हो चुका था।

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने साथी युवकों से घटनाक्रम की बाबत पूछताछ की। साथ ही काले गोताखोरों की टीम को बुला कर गंगा में राकेश की तलाश शुरू कराई, देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने कार और राकेश के तीनों साथियों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि, काले गोताखोरों की टीम राकेश को गंगा में तलाश कर रही है, राकेश के तीनों साथी नशे की हालत में थे, जिससे इनका मेडिकल कराया गया है, परिजनों को सूचना दे दी गई है, राकेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें